क्षेत्रीय समाचार

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, कार्य प्रभावित

 

पोखरी, 24 मार्च (राणा)। डिप्लोमा इंजीनियर्स की 27 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

हड़ताल के कारण लोक निर्माण विभाग के कार्य प्रभावित रहे, जिससे ठेकेदारों के साथ-साथ आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इंजीनियर्स वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा कनिष्ठ अभियंताओं को 1 जनवरी 2006 से 4600 ग्रेड पे लागू किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। हड़ताली इंजीनियर्स का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल में सहायक अभियंता ज्योति सिंह रावत, अवर अभियंता शुभम मलेठा, अंकित पंवार, अमित पंवार, सुनीता सहित कई डिप्लोमा इंजीनियर्स शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!