क्षेत्रीय समाचारखेल/मनोरंजन

दूरस्थ गांवों में प्रतिभा खोज अभियान, मुन्दोली राइडर्स क्लब की पहल

थराली, 26 मार्च (हरेंद्र बिष्ट)। विकासखंड देवाल के अंतर्गत सक्रिय मुन्दोली राइडर्स क्लब ने अब नंदानगर विकासखंड में भी बाल प्रतिभाओं को निखारने की पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में नंदानगर के अंतिम छोर पर स्थित सुमार कनोल गांव में प्रतिभा खोज बैठक का आयोजन किया गया।
मुन्दोली राइडर्स क्लब के संस्थापक, पूर्व सैनिक एवं अल्ट्रा ट्रेल रनिंग में कई खिताब जीत चुके कलम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में क्लब की टीम ने गांव में बैठक की। इस दौरान बिष्ट ने कहा कि राज्य के दूरस्थ गांवों में अनेक प्रतिभाएं छिपी हुई हैं, लेकिन उचित मंच और मार्गदर्शन के अभाव में ये प्रतिभाएं उभर नहीं पातीं। उन्होंने बताया कि इन्हीं प्रतिभाओं को मंच, प्रशिक्षण और दिशा देने के उद्देश्य से क्लब की स्थापना की गई है, जिसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है।
उन्होंने कहा कि क्लब अब कनोल एवं आसपास के गांवों में भी प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान पूजा देवी सहित हिम्मत सिंह, धीरज सिंह, विमला देवी, कमला देवी, अनीता देवी, देव सिंह, बलवंत सिंह, प्रदीप सिंह, हीरा सिंह नेगी, गब्बर सिंह, हीरा सिंह बिष्ट सहित अन्य ग्रामीणों ने क्लब के सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!