क्षेत्रीय समाचार

पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट का निधन, गौचर में शोक की लहर

 

गौचर, 26 मार्च (गुसाईं)। पालिका क्षेत्र गौचर के निवासी एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष तथा व्यापारी आनंद सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे अपने पीछे दो पुत्रियों और पत्नी को छोड़ गए हैं।
रावलनगर, गौचर निवासी आनंद सिंह बिष्ट की आयु लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। वर्ष 1997 में उन्होंने नगर पंचायत गौचर के उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। उस समय नगर पंचायत में भाजपा के सात तथा कांग्रेस के तीन सभासद थे, जबकि आनंद सिंह बिष्ट कांग्रेस पृष्ठभूमि से जुड़े रहे। हालांकि, कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।
वे गौचर में व्यापार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के दून चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
उसी दिन अलकनंदा नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें मुखाग्नि उनके परिजनों—महेंद्र बिष्ट, बलबीर सिंह और रघुबीर सिंह—द्वारा दी गई। वे अपने पीछे पुत्रियां दीपशिखा, गीतांजलि तथा पत्नी को छोड़ गए हैं।
अंतिम संस्कार में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें बृजमोहन सिंह, जगदीश सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, पालिका सभासद चैतन्य बिष्ट, विनीत रावत, विनोद कनवासी, जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व अभियंता महादेव बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!