शिक्षा/साहित्य

राज्य स्तरीय मैथ्स विज़ार्ड एवं स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

 

देहरादून, 27 मार्च। समग्र शिक्षा उत्तराखंड के अंतर्गत राज्य परियोजना कार्यालय, देहरादून द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मैथ्स विज़ार्ड एवं स्पेल जीनियस प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कुल 47 प्रतिभागियों एवं 26 एस्कॉर्ट शिक्षकों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में भाषा एवं गणितीय दक्षता को प्रोत्साहित करना तथा उनकी बौद्धिक क्षमता को निखारना था। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी भाषाई और गणितीय प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप राज्य परियोजना निदेशक श्रीमती पल्लवी नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. भगवती प्रसाद मेंदोली (स्टेट ऑफिसर) एवं श्री प्रधुम्न सिंह रावत (उप राज्य परियोजना निदेशक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन समग्र शिक्षा उत्तराखंड, देहरादून द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम:
मैथ्स विज़ार्ड प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान: दक्ष रैनी (जनपद बागेश्वर)
द्वितीय स्थान: तनुज जलाल (जनपद अल्मोड़ा)
तृतीय स्थान: विहान खत्री (जनपद चमोली)
स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान: गौरव सिंह बुंगरा (कपकोट)
द्वितीय स्थान: दक्ष बिष्ट (जसपुर/जस्मीधर)
तृतीय स्थान: वैदेही पंत (नैनीताल)
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास और कौशल विकास को भी बढ़ावा देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!