क्षेत्रीय समाचार

डिप्लोमा इंजीनियरों का आंदोलन नौवें दिन भी जारी

 

थराली, 31 मार्च (हरेंद्र बिष्ट)। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का आंदोलन नौवें दिन भी जारी रहा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताली अभियंताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले अस्थायी खंड, लोक निर्माण विभाग थराली के कार्यालय स्थित धरना स्थल पर अभियंताओं ने 27 सूत्रीय मांगों को लेकर नौवें दिन भी धरना जारी रखा। इस दौरान अभियंताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे आंदोलन लंबा ही क्यों न चलाना पड़े, वे अपनी मांगों को लेकर डटे रहेंगे।

धरने में थराली, देवाल और नारायणबगड़ के अभियंता शामिल रहे। इनमें दयाशंकर बधाणी, प्रेम जोशी, संतोष नेगी, आशीष रावत, मुकुल कम्बोज, अंकित सिलोड़ी, मनीष रावत, दीक्षा चौहान, विकास राणा, शुभम प्रजापति, संदीप कुमार और अक्षय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!