सेवानिवृत्ति पर आठ कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

गौचर, 1 अप्रैल (गुसाईं)। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं विभागों से आठ कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विदाई समारोहों की धूम रही।
पहला कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज, गौचर में आयोजित हुआ, जहां 37 वर्षों की सेवा के उपरांत व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह नेगी, सहायक अध्यापक शिशुपाल सिंह नेगी तथा लिपिक मीना डिमरी को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, डायट के प्राचार्य आकाश सारस्वत, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मटूड़ा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य खड़क सिंह बिष्ट ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।
इसी प्रकार, राजकीय इंटर कॉलेज सिदोली से दिनेश चंद्र मैठाणी, जूनियर हाईस्कूल ढमढमा से सहायक अध्यापक रणबीर सिंह चौधरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिदोली से प्रधानाचार्य रणजीत सिंह चौधरी, धारकोट विद्यालय से सबिता शैली तथा उद्यान विभाग से उद्यान सहायक बैसाख सिंह असवाल के सेवानिवृत्त होने पर संबंधित विद्यालयों एवं विभागों में समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
