धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

शुरू हुयी चारधाम यात्रा, देखिये वीडियो

पहले दिन यमुनोत्री-गंगोत्री में 9800 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तरकाशी, 19 अप्रैल। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के तहत रविवार को श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम की यात्रा शुरू होते ही पहले दिन दोनों धामों में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। पहले दिन का यह आंकड़ा श्रद्धालुओं के उत्साह, आस्था तथा धामों में की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को दर्शाता है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पहले दिन श्री यमुनोत्री धाम में 8200 तथा श्री गंगोत्री धाम में 1600 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस प्रकार दोनों धामों में संयुक्त रूप से कुल 9800 तीर्थयात्री पहुंचे। इन तीर्थयात्रियों में 5503 पुरुष, 4033 महिलाएं तथा 264 बच्चे शामिल रहे।

मुख्य तीर्थयात्रियों के अतिरिक्त स्थानीय श्रद्धालुओं और देव डोलियों की भी धामों में सक्रिय भागीदारी रही। श्री गंगोत्री धाम में 1450 तथा श्री यमुनोत्री धाम में 1350 स्थानीय श्रद्धालुओं एवं देव डोलियों ने भी दर्शन किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!