धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

बैसाख पूर्णिमा पर खुलेंगे सिद्धपीठ वांण (लाटू धाम) के कपाट, पहली बार दो दिवसीय मेले का आयोजन

 

थराली, 24 अप्रैल (हरेंद्र बिष्ट)। आगामी 1 मई को बैसाख पूर्णिमा के अवसर पर सिद्धपीठ वांण स्थित प्रसिद्ध लाटू धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इस अवसर पर पहली बार दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया जाएगा।

विकासखंड देवाल के अंतर्गत वांण गांव स्थित प्रसिद्ध लाटू धाम के कपाट 1 मई को दोपहर 1 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आगामी छह माह के लिए भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस वर्ष पहली बार लाटू देवता जागृतिक पर्यटन सांस्कृतिक महोत्सव के बैनर तले 1 एवं 2 मई को दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा।

कपाट उद्घाटन एवं मेले की तैयारियों को लेकर मेला समिति के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि मेले में कई मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रसिद्ध लोकगायक सौरभ मैठाणी, विवेक नौटियाल, वीरू जोशी, कुंदन बिष्ट, मोनिका, देवराज आगरी तथा कुंवर नेगी सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इस अवसर पर मेला संरक्षक कृष्णा सिंह, ग्राम प्रधान नंदूली देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!