क्षेत्रीय समाचार

ज्योतिर्मठ पहुंचकर बीकेटीसी के नव नियुक्त सीईओ ने किए भगवान नृसिंह के दर्शन

ज्योतिर्मठ, 28 अप्रैल (कपरुवाण)। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के नव नियुक्त मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन सिंह रांगण ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सोमवार देर सायं ज्योतिर्मठ पहुंचकर भगवान नृसिंह के दर्शन-पूजन किए तथा सायंकालीन पूजाओं में सम्मिलित हुए।

मंदिर समिति मुख्यालय ज्योतिर्मठ पहुंचने पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्धबीर पुष्पवाण, नृसिंह मंदिर प्रभारी राजेंद्र सेमवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नव नियुक्त सीईओ का स्वागत किया। इस दौरान नृसिंह मंदिर के पुजारी सुशील डिमरी के अलावा आशीष नंबूरी, चंद्र प्रकाश भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ज्योतिर्मठ पहुंचने से पूर्व पीपलकोटी में भी स्थानीय लोगों ने मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त होने पर सोहन सिंह रांगण को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में उत्तराखंड व्यापार संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री अतुल साह, अयोध्या प्रसाद हटवाल सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!