आपदा/दुर्घटना

दयारा में लापता महिला की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से भी चलाया जा रहा खोज अभियान

उत्तरकाशी, 7 जून (सू.वि.)। दयारा क्षेत्र से लापता महिला की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने खोज एवं बचाव अभियान को और तेज कर दिया है। महिला की खोज में राजस्व विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

प्रशासन के अनुसार सभी टीमें संभावित क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अभियान के तहत दयारा बुग्याल एवं आसपास के दुर्गम इलाकों की गहन तलाशी ली जा रही है।

लापता महिला का शीघ्र पता लगाने के उद्देश्य से रविवार को हेलीकॉप्टर की सहायता से भी हवाई खोज अभियान संचालित किया गया। प्रशासन का कहना है कि महिला के संभावित ठिकानों और विभिन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर खोजबीन की जा रही है।
जिला प्रशासन ने बताया कि महिला की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है और सभी संबंधित एजेंसियां समन्वित रूप से कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!