अन्य

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का आधे दिन का कार्यबहिष्कार जारी

 

देहरादून, 12 जून। आयुर्वेदिक चिकित्सकों का आंदोलन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को भी प्रदेशभर के आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आधे दिन का कार्यबहिष्कार किया।
स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. डी.सी. पसबोला ने बताया कि आंदोलन के कारण कई स्थानों पर मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा, बावजूद इसके मरीजों ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मरीजों ने सरकार से चिकित्सकों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की भी मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज कोहली तथा महासचिव डॉ. हरदेव रावत ने सभी चिकित्सा अधिकारियों और आयुर्वेदिक चिकित्सकों से आंदोलन में एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों का संतोषजनक समाधान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
चिकित्सक नेताओं ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर स्थिति का समाधान करेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह सामान्य हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!