नरेंद्रनगर महाविद्यालय में स्वागत एवं विदाई सम्मान समारोह आयोजित

नरेंद्रनगर, 19 जून। राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के स्टाफ क्लब द्वारा वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया के अंतर्गत स्थानांतरित तथा नव नियुक्त कार्मिकों के सम्मान में प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद की अध्यक्षता में स्वागत एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में महाविद्यालय में नवागत कार्मिकों के रूप में प्रो. विजय सिंह नेगी, डॉ. आशा डोभाल, डॉ. नेतराम, डॉ. भारती जायसवाल, डॉ. वरुण कुमार, श्री युद्धवीर सिंह तथा श्री आकाश सजवाण का स्वागत किया गया। वहीं स्थानांतरित कार्मिकों में डॉ. राजपाल सिंह रावत, डॉ. नताशा, श्री शूरवीर दास, श्रीमती लक्ष्मी कठैत तथा श्री गिरीश जोशी को भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने नवागंतुक कार्मिकों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की तथा स्थानांतरित कार्मिकों द्वारा महाविद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों में दिए गए योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में स्टाफ क्लब के अध्यक्ष डॉ. संजय मेहर, उपाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार कगड़ियाल, सह सचिव जितेंद्र नौटियाल, कोषाध्यक्ष गिरीश पांडे, सदस्य डॉ. मनोज फोंदणी, अनूप नेगी एवं अजय पुंडीर सहित महाविद्यालय का समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने नवागत एवं स्थानांतरित कार्मिकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
