क्षेत्रीय समाचार

रिखणीखाल में एक साल बाद भी नहीं बना टूटा पुश्ता, बरसात से पहले बढ़ी दुर्घटना की आशंका

 

रिखणीखाल, 30 जून (प्रभुपाल रावत)। लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की द्वारी-भौन मोटर मार्ग पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वारी के समीप पिछले वर्ष बरसात के दौरान तेज बारिश और पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हुआ सड़क का पुश्ता आज तक नहीं बन पाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
ग्रामीणों के अनुसार, पुश्ता टूटने की सूचना कई बार पीएमजीएसवाई के संबंधित अवर अभियंता को दी गई, लेकिन विभागीय उदासीनता, लापरवाही और धनाभाव के कारण मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। परिणामस्वरूप सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से मार्ग कई स्थानों पर संकरा हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इस स्थान के अलावा दो-तीन अन्य जगहों पर भी कटाव होने से मार्ग की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और लगातार नमी के कारण भू-धंसाव की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में समय रहते सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना की आशंका को देखते हुए वे पिछले एक वर्ष से विभाग और प्रशासन से पुश्ते के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने शासन और प्रशासन से बरसात शुरू होने से पहले द्वारी-भौन मोटर मार्ग पर सभी क्षतिग्रस्त पुश्तों और सड़क के हिस्सों की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!