क्षेत्रीय समाचार

देवाल स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 160 मरीजों की जांच, निःशुल्क दवाओं का वितरण

थराली/देवाल, 8 जुलाई (हरेन्द्र बिष्ट)। राज्य सरकार के सेवा, सुशासन, समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत विकासखंड मुख्यालय देवाल में चल रहे तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 160 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में ब्लॉक के दूरस्थ गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे।

ब्लॉक सभागार देवाल में आयोजित शिविर में फिजिशियन डॉ. ध्रुव कर्णावत ने सर्वाधिक 65 मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा सिंह ने 7, शल्य चिकित्सक डॉ. नीरज पिमोली ने 23, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अल्का ने 17, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाती ने 26 तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश थपलियाल ने 12 मरीजों का परीक्षण किया। इसके अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 10 महिलाओं की जांच की गई।

शिविर के दौरान 10 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 29 लोगों के रक्त नमूने जांच के लिए लिए गए। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत सभी मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

शिविर के सफल संचालन में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वैष्णव कृष्ण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रॉबिन, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक ललित जुयाल, आशा समन्वयक सीता परिहार, लैब टेक्नीशियन संतोष देवराड़ी एवं धीरज रावत, एएनएम दुर्गी जोशी, गीता, सोनू, पुष्पा और कविता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निर्मला, पूजा, आकांक्षा, पूनम, दीक्षा, प्रियंका और सोनाली, तथा फार्मासिस्ट दिनेश शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि शिविर के पहले दिन मंगलवार को 145 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!