क्षेत्रीय समाचार

वृक्षारोपण कर छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 

थराली/देवाल, 18 जुलाई (हरेन्द्र बिष्ट)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोपेश्वर (चमोली) के जिला जज एवं सचिव के निर्देश पर सरस्वती शिशु मंदिर तथा विद्या मंदिर, देवाल के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं रोपित पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पीएलबी मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव जीवन और पर्यावरण के संतुलन के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय-समय पर पौधरोपण करने के साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि वे विकसित होकर भविष्य में बड़े वृक्ष बन सकें।
वृक्षारोपण अभियान में विद्यालय के रमेश चंद्र त्रिवेदी, रणजीत सिंह रावत, सत्येश्वरी देवराड़ी, पार्वती खत्री, आशा बिष्ट, सुनीता मिश्रा, रोशनी बिष्ट, ममता बिष्ट, अंजली, बीना बिष्ट, युद्धवीर कुमार, ऊषा देवी सहित अन्य शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!