Front Page

बीआरओ ने मशक्कत के बाद कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग खोला

थराली से हरेंद्र बिष्ट

कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ के द्वारा कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग को पांच घंटों के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया हैं।इस दौरान मार्ग पर घंटों फंसे सैकड़ों यात्रियों ने राहत की सांस ली।

 

गत दिवस दोपहर करीब 11.30 बजें नलगांव के पास फहाड़ी गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। उसके बाद बीआरओ के द्वारा आनन-फानन में मशीनों की व्यवस्था कर मार्ग को यातायात के लिए खोलने के प्रयास शुरू किए।

 

किंतु पहाड़ी से गिर रहें मलबे और पत्थरों के गिरते रहने के कारण मार्ग को यातायात के लिए खोलने में व्यवधान उत्पन्न होता रहा। किंतु कड़ी मशक्कत के बाद देर सांय करीब 4.30 मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है। जिससे मार्ग में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!