सेवानिवृत्ति पर मातवर सिंह नेगी को दी भावभीनी विदाई
गोपेश्वर, 1 अगस्त (उहि)। जिला पंचायत चमोली के प्रशासनिक अधिकारी मातवर सिंह नेगी के पंचायत में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की।
पिछले लंबे समय से जिला पंचायत चमोली में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत मातवर सिंह नेगी के सेवानिवृत्त होने पर पंचायत के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी सहित पंचायत के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री नेगी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा जिस तरह से पंचायत के उत्थान के लिए कार्य किया की प्रशंसा करते हुए कहा कि लंबे समय तक उनकी सेवाओं को पंचायतकर्मी याद रखेंगे।
इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी एसपी कोठियाल, कर्मचारी संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत सिंह बिष्ट, शोभन सिंह बिष्ट, मातवर सिंह बिष्ट, चंद्रलाल टम्टा, मुकेश भट्ट, पंकज नेगी, मुकेश पुरोहित, सुशील कुमेड़ी आदि ने विचार व्यक्त किए।