उत्तरकाशी जिले की तीनों विधानसभा सीटों में जारी 63717 नोटिसों के सापेक्ष वितरित 38532 नोटिसों की हुई सुनवाई
*विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नोटिस वितरण, दावे एवं सुनवाई की कार्यवाही जारी*

उत्तरकाशी, 18 अगस्त । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची के सत्यापन एवं शुद्धिकरण की कार्यवाही निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरंतर गतिमान है। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर प्रदान करना है।
विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ एवं संबंधित निर्वाचन कार्मिकों द्वारा घर-घर सत्यापन, अभिलेखों की जांच तथा मतदाताओं से आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज प्राप्त किए जा रहे हैं। सत्यापन के दौरान जिन प्रविष्टियों के संबंध में स्पष्टीकरण अथवा अतिरिक्त जानकारी आवश्यक पाई गई है, ऐसे मामलों में नियमानुसार संबंधित मतदाता को नोटिस जारी कर वितरित किए जा रहे हैं।
* जिले की तीनों विधानसभाओ में नोटिस वितरण की कार्यवाही*
बीएलओ द्वारा पात्र मतदाताओं तक नोटिस पहुंचाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। नोटिस में संबंधित प्रविष्टि के संबंध में आवश्यक विवरण तथा अपना पक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। मतदाताओं से अपेक्षा की गई है कि वे नोटिस प्राप्त होने पर निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष संबंधित अधिकारी/निर्वाचन कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करें।
सायं 04 बजे तक प्राप्त सूचनानुसार जारी 63717 नोटिसों के सापेक्ष 63299 नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। विधानसभावार पुरोला विधानसभा में 22426 नोटिसों के सापेक्ष 22169 नोटिस वितरित किए गए, यमुनोत्री विधानसभा में 19641 नोटिसों के सापेक्ष 19569 नोटिस वितरित किए गए, गंगोत्री विधानसभा में 21650 नोटिसों के सापेक्ष वितरित किए गए 21561 नोटिस वितरित किए जा चुके हैं।
*तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक वितरित नोटिसों की सुनवाई की कार्यवाही*
दावों एवं आपत्तियों तथा नोटिस से संबंधित प्रकरणों में सुनवाई की कार्यवाही भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार सभी मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है। और उनके द्वारा प्रस्तुत दावों और पक्ष को सुना जा रहा है।
सायं 04 बजे तक प्राप्त सूचनानुसार 38532 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी हैं। विधानसभावार पुरोला विधानसभा में वितरित 22169 नोटिसों में से 13669 , यमुनोत्री विधानसभा में वितरित 19569 नोटिसों के सापेक्ष 14838, गंगोत्री विधानसभा में वितरित 21561 नोटिसों में से 10025 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं का समावेश, अपात्र/डुप्लीकेट प्रविष्टियों की नियमानुसार जांच तथा उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपादित की जा रही है।
