Front Page

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड का दौरा करेंगे

 

उपराष्ट्रपति आईजीएनएफए में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे, एलबीएसएनएए में आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में भाग लेंगे

नयी दिल्ली, 18  अगस्त। उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति 19 अगस्त को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) देहरादून का दौरा करेंगे। वहां वे 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे।

उपराष्ट्रपति 20 अगस्त को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी में 2024 बैच के लिए आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

उपराष्ट्रपति अकादमी के अपने दौरे में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!