क्षेत्रीय समाचार

दिव्यांशी बनीं बिथ्याणी (यमकेश्वर) कॉलेज छात्र संघ की अध्यक्ष

देहरादून, 29 सितम्बर (शास्त्री)। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी (यमकेश्वर) में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर दिव्यांशी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रीति को 69 मतों के अंतर से पराजित किया।
महाविद्यालय में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक चला। इसके बाद मतगणना की गई। चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह रहा और मतदान से लेकर परिणाम घोषित होने तक परिसर में चहल-पहल बनी रही।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अभिनव उनियाल निर्वाचित हुए। अभिनव को 102 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी शिवानी को 22 मत प्राप्त हुए। अभिनव ने 80 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
उपाध्यक्ष पद पर गुंजन, सचिव पद पर अनीशा, सहसचिव पद पर अंकिता और कोषाध्यक्ष पद पर कुसुम पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में साक्षी, बबीता, कृष्णा, प्रियांशु, साक्षी सिंह और अंजली को मनोनीत किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रसंघ की पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!