राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शानदार आगाज

थराली (हरेंद्र बिष्ट)। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हो गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद ने मार्च पास्ट की सलामी ली और प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाकर प्रतियोगिताओं का विधिवत उद्घाटन किया। शुक्रवार को आयोजित इन आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं में भेल विद्यालय हरिद्वार की प्रधानाचार्या दीपा फरस्वाण ने भी बतौर अतिथि शिरकत कर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने खेल मैदान में अपना दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे: 1500 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में दर्शन कुमार, करन गड़िया व अजय कुमार और छात्रा वर्ग में दीपा रुदियाल, रेणुका व दीक्षा रावत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में गौरव जोशी, अजय कुमार व महेंद्र पुरी तथा छात्रा वर्ग में साक्षी, भावना पुरोहित व नंदी गुसाईं क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। 400 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में दिग्विजय, अविनाश व करन और छात्रा वर्ग में रेणुका, नंदी व खुशी ने बाजी मारी। लंबी कूद के छात्र वर्ग में राहुल, दिग्विजय व गौरव जोशी तथा छात्रा वर्ग में दीक्षा रावत, प्राची व दीपा रूद्रियाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। चक्का फेंक में छात्र वर्ग से राहुल, गौरव जोशी व रोशन गड़िया और छात्रा वर्ग से भावना, प्राची व दीपा रूद्रियाल अव्वल रहे। गोला फेंक के छात्र वर्ग में गौरव जोशी, कमलेश कुमार व रोशन गड़िया तथा छात्रा वर्ग में भावना, कल्पना खुनियांव और प्राची व दीक्षा रावत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। भाला फेंक के छात्र वर्ग में रोशन गड़िया, राहुल व दर्शन कुमार तथा छात्रा वर्ग में भावना व दीक्षा रावत विजेता रहे। 200 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में राहुल, रोशन गड़िया व दर्शन कुमार तथा छात्रा वर्ग में दीक्षा रावत ने जीत दर्ज की। वहीं 100 मीटर फर्राटा दौड़ के छात्र वर्ग में दिग्विजय, करन गड़िया व अजय कुमार तथा छात्रा वर्ग में नंदी, दीपा व दीक्षा रावत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष विवेक रावत, क्रीड़ा प्रभारी रजनीश कुमार, प्रद्युम्न सिंह, एडवोकेट यशपाल फरस्वाण, प्रदीप जोशी, कृष्णा रावत, छात्र संघ अध्यक्ष कल्पना, मनोरमा देवी, भास्कर जोशी, डॉ. तनु मित्तल, डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. अनुराधा बिष्ट और डॉ. प्रतिभा आर्या प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन, निर्णायक मंडल और व्यवस्था में अनुज कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. खेमकरण, मनोज कुमार, रजनी नेगी, सुधा राना, डॉ. जमशेद अंसारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, हुकम सिंह, नीतीश कुमार, महीपाल सिंह, नरेंद्र फर्त्याल, थान सिंह, मनोज देवराड़ी, दीपा देवी और गुड्डू सिंह आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

