क्षेत्रीय समाचार

लक्ष्मण सिंह रावत को राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर हर्ष

 

गौचर, 29 अक्टूबर (गुसाईं)। मनोरथ प्रसाद हरिवंश ट्रस्ट द्वारा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं गौचर प्रेस क्लब के सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत को समाजसेवा के क्षेत्र में राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजे जाने पर प्रेस क्लब ने हर्ष व्यक्त किया है।
नारायणबगड़ विकासखंड के ईड़ा गांव निवासी रावत राजनीति के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कीवी उत्पादन, पशुपालन और पर्यटन संबंधी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की है। उनके सम्मानित होने पर प्रेस क्लब अध्यक्ष खुशाल सिंह असवाल, संरक्षक चंद्रबीर गायत्री, सलाहकार दिग्पाल गुसाईं सहित सदस्यों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!