क्षेत्रीय समाचार

तलवाड़ी महाविद्यालय में संविधान के संरक्षण की ली शपथ गयी

 

थराली, 26 नवंबर (हरेंद्र बिष्ट)। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संविधान के निर्माण, महत्व और संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ ली गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सेराज मोहम्मद की अध्यक्षता में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं विभाग प्रभारी डॉ. ललित जोशी ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया, उसकी विशेषताओं और वर्तमान समय में उसके समक्ष विद्यमान चुनौतियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने तथा संवैधानिक मूल्यों का पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. अनुराधा बिष्ट, डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. प्रतिभा आर्या, डॉ. नीतू पांडे, रजनीश कुमार, डॉ. पुष्पा रानी, मनोज कुमार, अनुज कुमार, डॉ. खेमकरण, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, योग प्रशिक्षक कुशलानंद सती, महाविद्यालय के कर्मचारी हुकुम सिंह, महिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज देवराड़ी, गुड्डू सिंह तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दर्शन कुमार, प्रियांशु, आरती और रुकसार सहित छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!