राजनीति

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा

देहरादून,13 अगस्त  (उहि ) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर  14 अगस्त  को सांय 5.00 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजपुर रोड़, देहरादून से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में ’’भारत जोड़ो’’ तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया तिरंगा यात्रा देहरादून शहर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों को स्पर्श करते हुए महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेगी। तिरंगा यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष विधायक प्रीतम सिंह एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण प्रतिभाग करेगे।

मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि इसी क्रम में पांचवें दिन लगातार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ज्वालापुर में विधायक रवि बहादुर के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह कुंजवाल जागेश्वर में विगत पांच दिनों से लगातार विभिन्न गांवों में जाकर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा बागेश्वर जनपद में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। आज पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक श्री प्रीतम सिंह कैन्ट विधानसभा देहरादून में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहेे हैं। वहीं पूर्व अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल श्रीनगर क्षेत्र में लगातार तिरंगा यात्राओं का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा विधायक ममता राकेश एवं विधायक फुरकान अहमद ने भी अपने विधानसभा क्षेत्रों में  कांग्रेस कमेटी के मा0 अध्यक्ष श्री करन माहरा कल 14 अगस्त को जनपद हरिद्वार शहर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में सांय 4.00 बजे कांग्रेस मुख्यालय से देहरादून शहर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों को स्पर्श करते हुए तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करंेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!