राजनीति

थराली-देवाल के भाजपाईयों ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 25 सितम्बर। भाजपा मंडल थराली कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

 

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने पंडित उपाध्याय को एकात, मानववादी एवं अंत्योदयता का प्रणेता स्रोत बताते हुए कहा कि वे एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता रहें हैं। विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से उपाध्याय हम सभी के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए कार्य करने की अपील की।

भाजपा कार्यालय थराली में मंडल अध्यक्ष नन्दू बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सहित भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय की जन्म जयंती के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मिठाईयां बांटी।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए पंडित उपाध्याय के बताएं पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चे के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, मंडल महामंत्री अनिल देवराड़ी, महिपाल भंडारी, जिपंस देवी जोशी, भाजपा नेता जय सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र रावत, तेजपाल गुसाईं,नगर पंचायत थराली के पार्षद कृष्णपाल गुसाईं, युवा नेता देवेंद्र नेगी, केदार दत्त पंत, इमरान अहमद, केदार जोशी, विक्रम राता, रमेश पांडे सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

*देवाल*:  इस मौके पर देवाल ब्लाक में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, जीवन मिश्रा, कुंवर सिंह गड़िया,विनायक मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा के जिला मंत्री तेजपाल रावत, श्याम पंत, उमेश सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!