राजनीति

लोक सभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने भी कमर कसी 

 

देहरादून, 12  अक्टूबर।    लोकसभा चुनावों की तैयारियों  के सिलसिले में  उत्तराखंड कांग्रेस  के  सोशल मीडिया विभाग ने आज लोगों से जुड़ने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। यह यह 8126918910 व्हाट्सएप नंबर   प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी शुजा गांधी और प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की मौजूदगी में  जारी किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि  कांग्रेस ने एक और संगठन का गठन किया है। जिसका नाम मंडलम है। जो कि बूथ और ब्लाक कांग्रेस के बीच की एक कड़ी होगी। छह से आठ बूथों पर एक मंडलम की नियुक्ति होगी। पूरे प्रदेश में 1170 मंडलम गठित होंगे।

इस दौरान सोशल मीडिया प्रभारी सुजा गांधी ने कहा कि लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सच की आवाज बने उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़े स्लोगन के साथ इस व्हाट्सएप नंबर को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि आज हमारी लड़ाई पॉलीटिकल पार्टी से बहुत ऊपर उठ गई है।

सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि ये लड़ाई सच और झूठ के बीच की हो गई है। ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ फैलाई जा रही झूठी खबरों के खिलाफ कांग्रेस इस नंबर के माध्यम से लोगों तक सच पहुंचाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!