धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

नन्दानगर विकासखंड मुख्यालय में आयोजित रामलीला में राम केवट संवाद का हुआ मंचन

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 5 नवंबर । थराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि रामलीला हमेशा ही बुराई पर सच्चाई की जीत का उपदेश देती जो भी व्यक्ति रामलीला में प्रस्तुत किए गए सच्चाई, इमानदारी, अहंकार को दरकिनार कर कर्तव्य निष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़ता हैं उसे जीवन में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नही करना पड़ा हैं। किंतु जो रावण की तरह अहंकार से भर कर काम करता है उसे क्षणिक समय के लिए तो सुख मिल सकता है किंतु उसका अंत रावण की तरह कष्टकारी होता हैं।

यह बात विधायक ने नन्दानगर विकासखंड मुख्यालय में आयोजित रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि कही यहां पर बीती रात श्रीराम, केवट संवाद आयोजित हुआ जिसमें विधायक सहित नंदानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, ब्लॉक प्रमुख भारती फर्स्वाण , भाजपा प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सुरेन्द्र सिंह नेगी,पूर्व मंडल अध्यक्ष खिलाप सिंह नेगी,सांसद प्रतिनिधि हीरा सिंह बिष्ट,विधायक प्रतिनिधि देव सिंह नेगी, अध्यक्ष युवा मोर्चा बलवीर सिंह ,क्षेपंस रामणी शती देवी,प्रधान कनोल सरस्वती देवी, युवा मोर्चा जिला मंत्री दीपक रतूड़ी, क्षेपंस नारंगी शांति देवी,भरत सिंह रावत आदि विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय प्रसाद मेंदोली,उपाध्यक्ष प्रकाश,सचिव दीवान सिंह नेगी,संरक्षक लक्ष्मण सिंह राणा,सुखवीर सिंह,नंदन सिंह,चरण सिंह,दीपक रतूड़ी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!