राजनीति

सुवर्धन के बाद पूर्व आईपीएस अनंत राम चौहान ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ी , कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली, 02 जनवरी (उ हि ) । पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह के बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी अनंत राम चौहान ने भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कर दिया है। अनंत राम चौहान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनन्तराम चैहान एवं उनके सैकडों साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग केवल झूठ बोलकर सत्ता हांसिल करना चाहते हैं उसे प्रदेश के आम आदमी की कोई चिन्ता नहीं है। आज मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी ने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है। आज प्रदेश के बेरोजगारो की आस कांग्रेस पार्टी पर लगी हुई है।

पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह और आईजी अनंत राम एक साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, अनंत राम चौहान को विकासनगर से टिकट देने की बात हुई थी, लेकिन इस बीच विकासनगर इलाके के एक व्यापारी ने आप पार्टी में पैठ बना ली। इसके बाद आप नेताओं ने अनंत राम को गढ़वाल का अध्यक्ष बना कर उक्त व्यापारी के टिकट का रास्ता साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात से अनंत राम नाराज चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!