क्षेत्रीय समाचार

तमुण्डी और सिमखोली में कृषि विभाग के शिविर, 120 से अधिक किसानों की बनी किसान आईडी

पोखरी, 25 मई (राणा)। कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड पोखरी के तमुण्डी और सिमखोली ग्राम सभाओं में विशेष शिविर आयोजित किए गए। ब्लॉक कृषि अधिकारी राजेश चौमवाल के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों में 120 से अधिक किसानों की किसान आईडी बनाई गई। शिविरों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ब्लॉक कृषि अधिकारी राजेश चौमवाल ने बताया कि विभागीय योजनाओं का लाभ अब उन्हीं किसानों को मिल सकेगा जिनके पास किसान आईडी होगी। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में किसान आईडी बनवाने की अपील करते हुए कहा कि इसके माध्यम से किसान कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि किसान आईडी बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा आने वाले दिनों में अन्य ग्राम सभाओं में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी गौरी शंकर, सहायक कृषि अधिकारी रविंद्र चौहान, अनिल नेगी, सिमखोली के प्रधान ईश्वर नेगी, तमुण्डी की प्रधान सुनीता देवी, बलवीर सिंह, कुंवर सिंह, शोभन सिंह, अरविंद सिंह, कमला देवी, मीरा देवी, काता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण काश्तकार एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!