सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रकृया में उत्तराखण्ड सरकार से सहयोग मांगा : विरोध को देखते हुये भर्ती केन्द्रों पर अभूतपूर्व इंतजाम होंगे

Spread the love

देहरादून, 9 जुलाइ (उहि)। उत्तराखण्ड में 19 अगस्त से शुरू हो रही अग्निवीरों की भर्ती के लिये सेना द्वारा मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित को तैनात किया गया है। इसी संदर्भ में जनरल राजपुरोहित ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव एसएस संन्धू से मुलाकात कर भर्ती प्रकृया में सहयोग मांगा। अग्निपथ योजना के भारी विरोध को देखते हुये भारत सरकार द्वारा भर्ती में विशेष सावधानी बरती जा रही है। आज तक सेना की भर्ती में कानून व्यवस्था के ऐसे इंतजाम नहीं देखे गये।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने शिष्टाचार भेंट की। मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने अग्निपथ योजना के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड में अगस्त एवं सितम्बर माह में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है जिसके लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से शुरू हो गयी है। गढ़वाल रीजन के सभी जनपदों के लिए भर्ती रैली 19 अगस्त, 2022 से 31 अगस्त, 2022 तक कोटद्वार में आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार कुमाऊं रीजन में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधमसिंह नगर के लिए भर्ती रैली 20 अगस्त, 2022 से 31 अगस्त, 2022 तक रानीखेत में और चम्पावत और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए 05 सितम्बर, 2022 से 12 सितम्बर, तक पिथौरागढ़ में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में सेना को हर सम्भव सहयोग उपलब्ध कराएगी। राज्य के युवाओं भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए शासन प्रशासन द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये कि भर्ती स्थलों में रहने-खाने, शेल्टर आदि के साथ ही बिजली, पानी, सफाई एवं टॉयलेट्स की उचिव व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एम्बुलेंस, मेडिकल ऑफिसर आदि की व्यवस्था भी की जाए।इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!