खेल/मनोरंजन

अविरल नंदा रन फॉर चैरिटी दौड़ 1 मई को लोहाजंग में आयोजित

 

थराली, 26 अप्रैल (हरेंद्र बिष्ट)। आगामी 1 मई को विकास खंड देवाल के अंतर्गत लोहाजंग क्षेत्र में अविरल नंदा रन फॉर चैरिटी दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

पर्यटन नगरी लोहाजंग–मुन्दोली में 1 मई को इस भव्य आयोजन का उद्देश्य केवल एक मैराथन आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। यह आयोजन खेल, समाज सेवा और जागरूकता का अनूठा संगम होगा।

दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 21, 10 एवं 3 किलोमीटर की फन रन आयोजित की जाएगी। 21 किमी दौड़ में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग लेंगे, जबकि 10 किमी दौड़ में 10 वर्ष से अधिक आयु के धावक भाग ले सकेंगे। वहीं 3 किमी दौड़ में 5 वर्ष से लेकर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक पूर्व सैनिक, अल्ट्रा ट्रेल रनर एवं मुन्दोली राइडर्स क्लब के संस्थापक कलम सिंह बिष्ट तथा पूर्व विधायक शेर सिंह दानू स्मृति मेला समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने बताया कि 1 मई को सुबह 9 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए बिब वितरण 30 अप्रैल को शाम 4 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस मैराथन दौड़ के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमालयी क्षेत्रों के गरीब एवं प्रतिभाशाली बच्चों को खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन, साहसिक पर्यटन और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना, स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना तथा पलायन को रोकना भी इसका उद्देश्य है। इसके अतिरिक्त युवाओं को नशे और मादक पदार्थों के प्रति जागरूक करना भी इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!