Front Pageधर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

हेमकुंड साहिब यात्रा का पहला जत्था 20 मई को होगा रवाना

 

देहरादून, 26 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इस दौरान अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले  हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सफल, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 20 मई 2026 को  हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। इस पहले जत्थे का नेतृत्व पारंपरिक रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि  हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के कपाट 23 मई 2026 को खोले जाएंगे। लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर गुरु गोबिंद सिंह जी की तपोभूमि के दर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!