भाजपा का बागेश्वर उप चुनाव में एकतरफा जीत का दावा
-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट –
थराली, 4 सितम्बर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास की एक तरफा जीत का दावा किया है। उन्होंने चुनाव आयोग से सेंट्रल ऑब्जर्वर पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की हैं।
बागेश्वर उपचुनाव से चुनाव प्रचार कर ग्वालदम लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की एकतरफा चुनाव जीत का दावा किया है। उन्होंने कि भाजपा बागेश्वर में कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चन्दन राम दास के विकास के नाम पर चुनाव लड रही हैं। और जनता का रूझान पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में साफ दिखाई भी पड़ रहा हैं पार्टी की जनसभाओं में उमड़ रही जनसभा उमड़ रही जनता को देख कर वे यह दावा कर रहा है
वही सोशल मीडिया पर के मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजें गए पत्र के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि सेन्ट्रल ऑब्जर्वर जो कि बिहार कैडर के राजेश कुमार के संबंध में कहा कि ऑब्जर्वर पूरी तरह से कांग्रेसी मानसिकता के लग रहे हैं। वें चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।इस संबंध में उन्होंने रविवार की सांय आयोग को पत्र भेजा हैं। आरोप लगाया है कि वें भाजपा कार्यकर्ताओ को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की हैं।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी,जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट,देवी जोशी,नगर पालिका गोपेश्वर के पूर्व अध्यक्ष संदीप रावत, प्रधुमन शाह, हरीश जोशी, देवेंद्र नेगी देवा, क्षेपंस देवेंद्र रावत, भाजपा मंडल महामंत्री अनिल देवराड़ी, प्रदीप जोशी आदि मौजूद थे।

