राजनीति

भाजपा चमोली का जिलाध्यक्ष पद पिंडर घाटी की झोली मे जाने के आसार

थराली से हरेंद्र बिष्ट–

दो दशक के बाद क्या भाजपा चमोली के जिलाध्यक्ष का पद थराली विधानसभा क्षेत्र के किसी वरिष्ठ भाजपाई नेता के हाथों सौंपी जा सकती हैं।इस समय बन रहें राजनीति समीकरणों, इस विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी नेताओं की दावेदारी को देखते हुए तों कुछ यही मानना जा रहा हैं। कि इस बार साढ़े चार विकासखंडों में फैली थराली विधानसभा क्षेत्र के किसी नेता को बागडोर सौंपी जा सकती हैं।
प्रदेश भाजपा की कमान चमोली जिले के अंतिम विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को सौंपे जाने के बाद पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्षों को बदला जाना तय माना जा रहा हैं।इसी कड़ी में सीमांत चमोली जिले में भी जिलाध्यक्ष पद को लेकर घमासान होने की संभावनाओं से नकारा नही जा सकता हैं। अगर राजनीति लिहाज से देखा जाएं तो देवाल,थराली, नारायणबगड़, घाट एवं दशोली के नंदप्रयाग क्षेत्र को मिला कर बनी थराली विधानसभा सभा का बीते समय में जिले की राजनीति के साथ ही भाजपा में खासा दबदबा रहा हैं। किन्तु पिछले दो दशक से भाजपा में जिला स्तर पर दबदबा कुछ कम हुआ हैं। पिछले दो दशक में भाजपा में रिपूदमन सिंह रावत पिंडर थराली विधानसभा के मूल निवासी तों हैं। किंतु उनकी कर्मभूमि बद्रीनाथ विधानसभा रही हैं। इसके बाद बनें रामकृष्ण सिंह रावत, राजेंद्र डिमरी,हरक सिंह, एडवोकेट धीम सिंह , विनोद कपरवाण,मोहन प्रसाद थपलियाल एवं वर्तमान में रघुवीर सिंह बिष्ट को भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई हैं। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पार्टी में लंबे समय तक जिलाध्यक्ष का बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के पास रहा हैं। इसके बाद कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के नेताओं को जिले की कमान दी गई। किंतु थराली विधानसभा के किसी नेता को अलग राज्य बनने के बाद कमान नही मिल पाईं हैं। अब जबकि पार्टी हाईकमान ने पार्टी को राज्य में मजबूत बनाने का पूरा जिम्मा बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को दिया गया हैं। तों ऐसे में माना जा रहा हैं कि इस बार पार्टी जिलाध्यक्ष का पद थराली विधानसभा के किसी नेता को सौप सकती हैं।
———–
जानकारी के अनुसार बीजेपी जिलाध्यक्ष के पद पर कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विनोद नेगी,रमेश मैखुरी समीर मिश्रा व पंकज डिमरी एवं थराली विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र सिंह नेगी, सेवानिवृत्त कर्नल हरेंद्र सिंह रावत व राकेश जोशी की दावेदारी सामने आ रही हैं। सूत्र बताते हैं कि इस बार जिलाध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के व्यक्ति को भी दिया जा सकता हैं।जिस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बलवीर घुनियाल की दावेदारी को पुख्ता माना जा रहा हैं
——–
*तों क्या नेगीयों के बीच होगी सीधी जंग*
बीजेपी जिलाध्यक्ष के पद पर घाट ब्लाक के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा किसानों मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी एवं कर्णप्रयाग ब्लाक से वरिष्ठ भाजपा नेताओं में सुमार तेजतर्रार जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी को जिलाध्यक्ष का प्रबल दावेदार बताया जा रहा हैं। माना जा रहा हैं कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो दोनों में से किसी एक को जिले की बागडोर सौंपी जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!