राजनीति

लोक सभा चुनाव हेतु पार्टी के प्रचार के लिए भाजपा का गांव चलो अभियान शुरु

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट–

थराली, 4 फ़रवरी।  लोक सभा चुनावों के दृष्टिगत गांव चलो अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल देवाल की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

विकास खंड देवाल के ब्लाक सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित ब्लाक स्तरीय कार्यशाला में पार्टी के द्वारा गांव चलो अभियान को सफल बनाने के पार्टी के विधानसभा प्रभारी प्रभाक भट्ट, ब्लाक प्रभारी एवं थराली के पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, आरएसएस के पूर्व जिला संघचालक गणेश मिश्रा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को टिप्स देते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर भाजपा की रीति नीति के अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार की लोक जनकल्याण कार्यों की जानकारी दें जिससे कि आम ग्रामीण पार्टी से जुड़ सके। मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने बताया कि सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने सौपी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की अपील की। विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, आनंद सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख नंदा देवी, महिला मोर्चा की नंदी कुनियाल सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, एवं वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!