राजनीति

सरकार के सौ दिन पूरे होने पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

गोपेश्वर, 30 जून(उहि)।उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा ने गुरुवार को उत्सव मनाया। इस क्रम में आज भाजपा मंडल नंदप्रयाग ने नगर पंचायत सभागार नंदप्रयाग मैं भाजपा की बैठक आहूत की जिसमें मुख्य वक्ताओं ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे बताया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष कुंवर कंडेरी द्वारा देवतुल्य कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई। मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी दिलवर सिंह राणा, मंडल प्रवासी कर्नल हरेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे। साथ में दोनो महामंत्री विशेश्वर शास्त्री, संदीप रावत, मण्डल उपाध्यक्ष परमानन्द पुरोहित, अनुसूचित जाति के जिला मंत्री हरीश लाल, बूथ अध्यक्ष कैप्टन सुरेंद्र सिंह रावत, यशवंत बिष्ट, आनंद झींकवान, विकास सती, रघुबीर कंडेरी, राजेश्वरी देवी, आनंद नेगी, शक्ति केंद्र संयोजक जयकृत रावत, ऊनी हथकरघा के जिला संयोजक चंद्र सिंह रावत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्पणा रावत, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र तोपाल, सैनिक प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष गोविंद रावत, मण्डल मंत्री गिरीश रावत, गोविंद प्रसाद सती, जगदीश प्रसाद सती आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!