राजनीति

भाजपा का चुनावी अभियान -कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों का करेंगे प्रचार

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-

थराली, 23 फ़रवरी। भारतीय जनता पार्टी के लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए देवाल मंडल ईकाई की एक बैठक में गांव, गांव में जाकर सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं भाजपा की रीति व नीति की जानकारी पर बल दिया।

विकास खंड कार्यालय में भाजपा मंडल ईकाई देवाल के अध्यक्ष उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र भारती ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव के अंतिम व्यक्ति को विभिन्न तरह से लाभ पहुंचाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं और ग्रामीण लाभ भी उठा रहे हैं। ऐसे में पार्टीजनों को उन लाभार्थियों से संपर्क कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।

इस मौके पर पार्टी के मंडल महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, आनंद बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, रमेश गड़िया, संयोजक हरीश पांडे, मंडल मंत्री नरेंद्र बागड़ी, उपाध्यक्ष गब्बर सिंह, लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक कैलाश मिश्रा, सहसंयोजक श्याम पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी बिष्ट सहित तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!