क्षेत्रीय समाचार

मुख्यमंत्री से मिले देवाल क्षेत्र प्रमुख, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

 

थराली, 2 जुलाई (हरेन्द्र बिष्ट)। विकासखंड देवाल के क्षेत्र प्रमुख तेजपाल रावत एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता जितेंद्र बिष्ट ने गुरुवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर देवाल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री को स्मृति-चिह्न भेंट किया। उन्होंने देवाल विकासखंड मुख्यालय में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने, देवाल तहसील भवन के निर्माण हेतु बजट स्वीकृत करने तथा तहसील कार्यालय का नियमित एवं पूर्ण रूप से संचालन सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य विकास संबंधी समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। इस दौरान क्षेत्र प्रमुख एवं भाजयुमो नेता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि देवाल क्षेत्र की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!