पर्यावरण

नन्दप्रयाग में शुरू हुआ सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान

नन्दप्रयाग, 15 जुलाई(उहि)। नगर पंचायत नन्दप्रयाग ने पुलिस,प्रशासन की एक टीम के साथ शुक्रवार को नगर क्षेत्रान्तर्गत व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे व्यापारियों से प्लास्टिक जब्त करने के साथ ही 25 सौ रुपए अर्थदंड वसूल किए गए। पंचायत की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया हैं। जबकि नगर पंचायत प्रशासन का कहना हैं इस तरह की छापें मारी लगातार जारी रहेगी।

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग की शिकायतों पर अचानक आज नगर पंचायत के अधिकारियों ने पुलिस, प्रशासन के सहयोग से नगर क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर एक अवैध घोषित प्लास्टिक का प्रयोग करने पर व्यापारियों का चालान किया।इस दौरान टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपायों के नुकसान व्यापारियों एवं आम नागरिकों को बताएं। इस टीम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रीतम सिंह नेगी,राजस्व निरीक्षक, दलवीर सिंह चैहान, पुलिस विभाग के रामलाल, संजय भारद्वाज, जगदीश, नगर पंचायत के सचिन रौतेला, सन्दीप नेगी, दिनेश नेगी, सूरज बिष्ट, अशोक रावत, गौरव आदि मौजूद थे। उधर ईओ ने बताया कि इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!