Front Page

मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई जिला प्रेस क्लब चमोली की नयी कार्यकारिणी को शपथ

–रिपोर्ट -हरेंद्र बिष्ट–
थराली, 6 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिल प्रेस क्लब चमोली के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कर्त्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।

शौर्य मेले चेपडो में पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने मुख्य आयोजन स्थल के पांडाल पर जिला प्रेस क्लब चमोली के नवनिर्वाचित संरक्षक क्रांति भट्ट, तीसरी बार निर्वाचित हुए अध्यक्ष देवेंद्र रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल गुसाईं, उपाध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट एवं महासचिव दिनेश जोशी को प्रेस की मजबूती, विकास, कर्त्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।

जिसके बाद कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, मेला कमेटी के अध्यक्ष वीरू जोशी, मेला व्यवस्थापक देवी जोशी,मेला संयोजक राजेन्द्र चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दू बहुगुणा, महामंत्री अनिल देवराड़ी, महिपाल भंडारी,देवाल के अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज बसेड़ा, आनन्द बिष्ट, नारायणबगड़ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती,आदि ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!