राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने किया बलूनी के लिए थराली से चुनावी शंखनाद

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-

थराली, 29 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्र थराली से वह  इस सीट के चुनाव प्रचार का शंखनाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में भी उन्होंने यही से अपना प्रचार अभियान की शुरुआत की थी जोकि बहुत शुभ साबित हुई। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को थराली विधानसभा क्षेत्र से 35 हजार से अधिक मतों से विजई बनाने की अपील की।


शुक्रवार को थराली में एसबीआई से नासिर बाजार,लुवर मार्केट होते हुए रामलीला मैदान तक रोड़ शो करते हुए रामलीला मैदान थराली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में 80करोड परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। प्रति दिन देश में 38 किमी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। पीएम ने 2022 में माणा गांव पहुंच कर देश के सीमावर्ती गांवों को देश का पहला गांव घोषित करने की बात कही इसके अलावा 4 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री आवास,11 करोड़ घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही हैं। सीएम ने राज्य सरकार के द्वारा अपने इस कार्यकाल में किए कार्यों की जानकारी देते हुए थराली विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों 45 करोड़ के लोकार्पण, शिलान्यास का जिक्र करते हुए कहा कि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे में क्षेत्रीय जनता को इस चुनाव में उनको और अधिक जनसमर्थन देना चाहिए।इस मौके पर सीएम ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि मुगलों एवं अंग्रेजों के बाद देश को सबसे अधिक लूटा तो वह कांग्रेस पार्टी है। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी को थराली विधानसभा क्षेत्र से 35 हजार से अधिक मतों से विजई बनाने की अपील की।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि अभी तक पूरे राज्य में पीएम मोदी एवं सीएम धामी की कार्यशैली को देखते हुए सदस्यता ली , उसके कहने पर सीएम ने भाजपा प्रत्याशी बलूनी को विजय माला पहनाई।इस मौके पर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि विजय होने के बाद इस क्षेत्र के विकास को एतिहासिक कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम ने दुरस्थ क्षेत्र थराली से गढ़वाल लोकसभा का पहला प्रचार कार्यक्रम लाने की बात कही। और यही से चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की सराहना की।थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने सीएम के कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे 9 हजार से अधिक वोटों से विजई हुए हैं। उन्होंने सीएम को आश्वस्त किया कि लोकसभा में भाजपा के प्रत्याशी को और भी अधिक मतों से विजय मिलेगी मौके पर कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने भी भाजपा के प्रत्याशिय को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, महामंत्री राकेश जोशी,थराली प्रमुख कविता नेगी, मंडल अध्यक्ष थराली नंदू बहुगुणा, देवाल उमेश मिश्रा, नारायणबगड़ नरेंद्र रावत, पूर्व विधायक मुन्नी देवी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री रिपूदमन सिंह रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव, भावना रावत,जिपंस कृष्णा बिष्ट, देवी जोशी, कार्यालय प्रभारी रणजीत सिंह नेगी,भाजपा नेता समीर मिश्रा, महावीर रावत, देवेंद्र नेगी,कृष्णपाल गुसाईं, गंगा सिंह बिष्ट,अनिल देवराड़ी, गिरीश चमोली आदि ने सीएम का स्वागत किया।
——-
सीएम धामी के सम्मुख सोल विकास समिति के अध्यक्ष चरण सिंह रावत, पूर्व जिपंस सुंदर लाल सहित दो दर्जन से अधिक कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा करते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की जिनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने फूल मालाओं के साथ ही पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!