डीजीपी अशोक कुमार के आवास पर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त

Spread the love

देहरादून, 27 जुलाई ( उ ही)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को  पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार के किशनपुर स्थित आवास पर जाकर  उनकी  माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर  शोक  संवेदना व्यक्त की।   मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

करन माहरा ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, बसी जैदी, अमरजीत सिंह आदि ने भी शहीद मनोज राणा को श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा श्री अशोक कुमार की माता के निधन पर शोक प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!