क्षेत्रीय समाचार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, आतिशबाजी की

 

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों, युवाओं और लोकतंत्र की जीत बताते हुए विकासखंड मुख्यालय देवाल में आतिशबाजी कर खुशी जताई।
शनिवार को देवाल मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं के लंबे समय से चल रहे आंदोलन तथा जनदबाव के परिणामस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेजा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
इस अवसर पर थराली के पूर्व विधायक जीतराम ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लोकतंत्र की बड़ी जीत है। उन्होंने इसके लिए देशभर के छात्रों और युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई जनभावनाओं का सम्मान होना चाहिए।
कार्यक्रम में देवाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल गढ़िया, प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाप सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप दानू, प्रधान प्रेम सिंह, इंद्र सिंह राणा, कंचन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान बख्तावर सिंह, जय सिंह नेगी, कांग्रेस महामंत्री राकेश मिश्रा, महेश त्रिकोटी, गजेन्द्र सिंह, भूपेंद्र बिष्ट, जगत सिंह, मोहन राम, पूर्व प्रधान कुंदन कोटड़ी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!