क्षेत्रीय समाचार

श्रीदेव सुमन शहीद दिवस पर छात्राओं ने किया पौधरोपण, निकाली जागरूकता रैली

 


पोखरी, 25 जुलाई (राणा)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पोखरी में शनिवार को उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी श्रीदेव सुमन के शहीद दिवस एवं बैगलेस डे के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पौधरोपण, मॉडल प्रदर्शनी, बाल मेला और जागरूकता रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखरेख की जिम्मेदारी छात्राओं को सौंपी गई है, ताकि उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।
बैगलेस डे के तहत मिशन कोशिश की प्राची राणा और सविता राज के मार्गदर्शन में छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल तैयार कर उनकी प्रदर्शनी लगाई। साथ ही बाल मेले का आयोजन कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इको क्लब प्रभारी रेखा पटवाल राणा एवं पुष्पा नेगी के नेतृत्व में विद्यालय से पोखरी बाजार तक पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्राओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शिक्षिकाएं विजया लक्ष्मी रावत, रेखा पटवाल राणा, अनुराधा राणा, पूनम नेगी, इन्दु भारती, पुष्पा नेगी, प्राची राणा, निशा, सविता राज, विश्वेश्वरी सजवाण, पूजा गोस्वामी, दिव्या थपलियाल, रेखा सती, दामिनी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!