चंपावत घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून, 7 मई। कैंट विधानसभा क्षेत्र के यमुना कॉलोनी चौक, चकराता रोड पर युवा कांग्रेस नेता रितेश छेत्री के संयोजन में चंपावत में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना और प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला दहन किया।
इस दौरान युवा कांग्रेस नेता रितेश छेत्री और कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की। रितेश छेत्री ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।
गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि चंपावत की घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
इस अवसर पर पीयूष जोशी, माही जेटली, राजीव प्रजापति, पिया थापा, कासिम चौधरी, प्रियांशु गौड़, वंश सूद, रहमान सहित अन्य कार्यकर्ता
