क्षेत्रीय समाचार

केवि आईटीबीपी गौचर में कहानी लेखन कार्यशाला आयोजित, उभरते लेखकों ने दिखाई प्रतिभा

 

गौचर, 7 मई (गुसाईं)। साहित्यिक प्रतिभा को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर के पुस्तकालय विभाग द्वारा भाषा शिक्षकों के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक सप्ताह के अंतर्गत विशेष ऑनलाइन “लेखक मिलन एवं कहानी लेखन कार्यशाला” का आयोजन किया गया।

प्राचार्य संदीप त्यागी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का समन्वयन पुस्तकालय अध्यक्ष पूजा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रख्यात बाल साहित्यकार मुकेश कुमार नौटियाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

कहानी लेखन में रुचि रखने वाले 45 चयनित विद्यार्थियों ने संवादात्मक सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को कथा संरचना, पात्र निर्माण तथा बाल साहित्य की बारीकियों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साहित्यकार से सीधे संवाद का अवसर मिलने से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति को रचनात्मक अभिव्यक्ति देने की प्रेरणा मिली।

विद्यालय प्रशासन ने इसे शैक्षणिक कैलेंडर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्पना अग्रवाल, जानकी रमन झा, सुनील नेगी एवं सचिन सनवाल का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!