क्षेत्रीय समाचारराजनीति

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाने पर गौचर में भी कोंग्रेसियों में उबाल

-गौचर से दिग्पाल गुसाईं —
चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाए जाने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर गुस्से का इजहार किया।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार चयनित जनप्रतिनिधियों के साथ तानाशाही रवैया अपना रही है। इन लोगों का कहना था कि ज़िला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को असंवैधानिक एवं तानाशाहीपूर्ण तरीके से हटाये जाने का कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार, पालिका सभासद अजय किशोर भण्डारी, पूर्व मण्डी अध्यक्ष सन्दीप नेगी,जिला उपाध्यक्ष लीला रावत,जिला सचिव भजनी बिष्ट,दीपा नेगी,ताजबर कनवासी, कमल रावत,मदन लाल टमटा महांबीर नेगी, सुनील शाह, शिवलाल भारती,भवानी लाल ,गौरव कपूर,शिवराज नेगी,जगदीश कनवासी, बिक्रम नेगी ,मनोज नेगी,अर्जुन नेगी,जय चौधरी, देबेन्द्र भण्डारी, दीपक रावत,छात्र संघ अध्यक्ष कर्णप्रयाग आयुष नेगी,सुरेन्द्र शाह, बिजय बिष्ट आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!