राजनीति

सोनिया और राहुल  गाँधी  के खिलाफ ईडी  की कार्यवाही के विरोध में कोंग्रेसियों ने सत्याग्रह किया

देहरादून 26 जुलाई ( उ ही)।  उत्तराखण्ड प्रदेश की राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने घण्टाघर स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति के सामने सत्याग्रह कर केन्द्र सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के खिलाफ की जा रही राजनैतिक उत्पीडनात्मक कार्रवाई के खिलाफ एक दिवसीय सत्याग्रह आयेाजित किया।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने कहा कि सत्ता के बल पर राजनैतिक प्रतिद्धंदिता तथा विद्वेष की भावना से केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का उत्पीडन किया जा रहा है जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेगा तथा इसके लिए गांधीवादी तरीके से अपनी लडाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ राजनैतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर की जा रही उत्पीडनात्मक कार्रवाई तथा पार्टी की शीर्ष नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को बार-बार ईडी द्वारा समन किये जाने का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है तथा केन्द्र सरकार से पूछना चाहती है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री यदुरप्पा एवं उनके पुत्र, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, भाजपा नेता सोमेन मित्रा, छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं उनके पुत्र, मुकुल राय, सुवेन्द्रु अधिकारी, कर्नाटक के रेड्डी बंधु सहित अन्य कई ऐसे और नेता हैं जो आज भाजपा में हैं या भाजपा छोड चुके हैं, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ राजनैति षडयंत्र के तहत केन्द्रीय ऐजेंसियों का उपयोग कर रही है। आज मंहगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। देश का नौजवान और किसान अपने अधिकारों की लडाई लड रहा है। परन्तु मोदी सरकार मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से लडने की बजाय इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ लड रही है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नवप्रभात, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, निवर्तमान मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, पी.के. अग्रवाल, संजय जैन, पूर्व मंत्री अजय सिंह, डा0 जसविन्दर सिंह गोगी, सुरेन्द्र कुमार, राजपाल खरोला, पूरन सिंह   रावत, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सुरेन्द्र रांगड़, गोदावरी थापली, सुमित्तर भुल्लर, कै0 बलवीर सिंह रावत, निवर्तमान मीडिया चेयरमैन एवं पैनलिस्ट राजीव महर्षि, जयेन्द्र रमोला, डा0 प्रदीप जोशी, विजयपाल रावत, विनीत भट्ट, राजेश चमोली, गौरव चैधरी, एस.पी. सिंह, राॅबिन त्यागी, संजय किशोर, अश्विनी बहुगुणा,  श्रुति लखेडा,  जगदीश धीमान, शरीफ बेग, दर्शन लाल, अमरजीत सिंह, शिवा वर्मा, महेन्द्र नेगी, राजवीर खत्री, सुशील राठी, सूरत सिंह नेगी, डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, नवनीत सती, उर्मिला थापा, लक्ष्मी अग्रवाल, पुष्कर सारस्वत, कपिल भाटिया, रविन्द्र पुण्डीर, शिवानी थपलियाल, शशि सेमवाल, सुधीर राय, सत्येन्द्र पंवार, सविता सोनकर, संजय अग्रवाल, नजमा खान, पूनम कण्डारी, अनुराधा, दिनेश कौशल, हरेन्द्र चैधरी, मुरली मनोहर, मिथिलेश देवी, ललित बिष्ट, मोहन काला, विनोद चैहान, मनीष शर्मा सुलेमान अली, शांति रावत, राकेश नेगी, दीप बोहरा, मीना रावत, सूरत सिंह नेगी, विकास नेगी, विशाल मौर्य, मोहित उनियाल, शैलेन्द्र करगेती, धर्म सिंह पंवार, पायल बहल, राजकुमार जायसवाल, युद्धवीर सिंह बत्र्वाल, यशवन्त सैनी, शुभम अग्रवाल,  दानिश, हरिन्दर बेदी, मेघ सिंह, विरेन्द्र पंवार, सत्येन्द्र बिष्ट, शिवकुमार राजपूत, एस.एस. भोगल, अमन गर्ग, गोवर्धन प्रसाद डोभाल, दिनेश चैहान, आशीष पुण्डीर, नरेन्द्र बिष्ट, अभिनव ठाकुर, अजय रमोला, अनिल बसनेत, गुरजीत लहरी, गुरनाम सिंह राठौर, बाला शर्मा, महेन्द्र भट्ट, राकेश मियां, जरीना, प्रवीण शाह, विजय शाही, सहित सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!