क्षेत्रीय समाचार

कांग्रेसियों ने गोपेश्वर में शिक्षा मंत्री धनसिंह का पुतला फूंका

गोपेश्वर, 9 दिसंबर (गुसाईं)। डब्बल इंजन की सरकार के कार्यकाल में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदहाल का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्टी ने प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के यमुना कालोनी आवास पर सांकेतिक शांति पूर्वक धरने को दमनात्मक तरह से कुचलने पर चमोली जिला कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताते हुए गोपेश्वर बस स्टैंड पर विरोध जताते हुए शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।

जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेसियों ने गोपेश्वर के बस स्टैंड तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह का पुतला फूंका इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 6 दिसंबर को शिक्षा मंत्री के आवास पर शांतिपूर्ण तरीके से सांकेतिक धरना दे रहे कांग्रेसियों को पुलिस के द्वारा जिस तरह से उठा कर पुलिस लाइन लेजाया गया वह सरासर गलत है।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक आनंद सिंह पंवार, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर सिंह बर्त्वाल, वरिष्ठ कांग्रेसी मनीष नेगी, पूर्व प्रदेश सचिव ओमप्रकाश नेगी,जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गरोडिया व विक्रम सिंह नेगी,जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिला प्रवक्ता महेन्द्र नेगी, सेवानिवृत्त कर्मचारी जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह रावत,ब्लाक महामंत्री रविन्द्र बर्त्वाल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र लाल व उमेश सती, वरिष्ठ कांग्रेसी सोहन ,नगर सचिव किशोरी लाल, हरीश कुमार, आनंद लाल, विनोद बर्त्वाल आदि सामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!