विकास खंड देवाल के बमरणबेरा में बनेगा निराश्रित गायों का आश्रम
-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली/देवाल, 4 मई। विकास खंड देवाल के बमरणबेरा में निराश्रित गायों का आश्रम बनाया जाएगा। इसके तहत आश्रम निर्माण के लिए भूमि का पूजन किया गया।
देवाल के बमरणबेरा में हिम ज्योति आश्रय समिति के बैनर तले आश्रम निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर समिति के प्रबंधक भानु कुनियाल, पंडित उमेश चन्द्र कुनियाल,कमलापति कुनियाल,महेशानंद चंदोला, गिरीश चन्द्र, सुभाष कुनियाल आदि मौजूद थे।
इस मौके पर प्रबंधक भानु कुनियाल ने बताया कि बमरणबेरा के ईजर तोक में गांव के ग्रामीण महेशानंद चंदोला से 18 नाली नाप भूमि लीज पर ली गई हैं। इसमें देवाल ब्लाक की निराश्रित गायों को रखा जाएगा। कहा कि जल्दी ही आश्रम का निर्माण कार्य पूरा कर इसमें निराश्रित गायों को रखना शुरू कर दिया जाएगा।